आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, लॉरी से टकराई बस; हादसे में 13 लोगों की मौत, कई जिंदा जले

आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, लॉरी से टकराई बस; हादसे में 13 लोगों की मौत, कई जिंदा जले

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस और एक लॉरी में भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से बस में आग लगी। इस आग में कई लोगों की जलकर मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

मार्कपुरम डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 

कई यात्री जिंदा जले, घायल अस्पताल में भर्ती
डीएसपी राजू के अनुसार, आशंका है कि इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *