‘भूल चूक माफ’ ने पहले वीकेंड बनाया दबदबा, ‘केसरी वीर’ की हालत पतली; जानें बाकी फिल्मों का हाल

‘भूल चूक माफ’ ने पहले वीकेंड बनाया दबदबा, ‘केसरी वीर’ की हालत पतली; जानें बाकी फिल्मों का हाल

इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए कई फिल्में मौजूद हैं, जो उन्हें एंटरटेन कर रही हैं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ पहले से ही मौजूद थी, जबकि राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के लिए ये पहला वीकेंड ही था। चलिए जानते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

भूल चूक माफ 
वीकेंड पर राजकुमार राव और वामिला गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को फायदा पहुंचा है और रविवार यानी 25 मई को फिल्म ने सबसे ज्यादा 11.25 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ तो दूसरे दिन 9.5 करोड़ कमाए थे। इस तरह से 23 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने अब तक कुल 27.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

केसरी वीर 
सूरज पंचोली और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर का दम पहले ही वीकेंड निकल गया है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी सिर्फ 32 लाख का कारोबार किया है, जो कि बाकी फिल्मों के मुकाबले बहुत कम है। फिल्म ने अब तक कुल सिर्फ 88 लाख कमाए हैं। यानी पहले वीकेंड तक फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई। 

रेड 2
अजय देवगन और वानी कपूर की फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब काफी वक्त हो गया है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने 25वें दिन भी 2 करोड़ 40 लाख का आकंड़ा पार कर लिया। यानी अब तक फिल्म ने 162.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ‘

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने 17 मई को भारतीय थिएटर्स में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है। टॉम क्रूज की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार भी 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, यानी अब तक फिल्म ने कुल 72.30 करोड़ कमा लिए हैं। 

कंपकंपी 
तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ भी इस हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल आकंड़ा अब तक 92 लाख पहुंच गया है।  

लोलो एंड स्टिच 
हॉलीवुड की इस फिल्म ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इस फिल्म ने अब तक कुल 3.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को भी 23 मई को ही रिलीज किया गया था। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *