कॉमेडियन जाकिर खान ने अचानक क्यों लिया कॉमेडी से ब्रेक? खुद बताई असल वजह, कहा- ‘कुछ जेनेटिक बीमारियां…’

कॉमेडियन जाकिर खान ने अचानक क्यों लिया कॉमेडी से ब्रेक? खुद बताई असल वजह, कहा- ‘कुछ जेनेटिक बीमारियां…’

स्टैंडअप कॉमेडी जाकिर खान के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। मगर, करियर के पीक पर उन्होंने बीते दिनों अचानक ब्रेक का एलान कर दिया। अब उन्होंने इसकी असल वजह बताई है।

कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों जब अचानक ब्रेक का एलान किया तो उनके फैंस को झटका लगा। हर किसी के मन में सवाल भी आया कि आखिर करियर के इतने शानदार पड़ाव पर उन्होंने ब्रेक क्यों लिया है? एक्टर ने यूं तो ब्रेक के समय बताया था कि सेहत पर ध्यान देंगे। मगर, अब उन्होंने इसकी असल वजह का खुलासा भी कर दिया है। कॉमेडियन ने सेहत के मद्देनजर कॉमेडी से ब्रेक लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार की आनुवांशिक बीमारी की वजह से उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया है।

कहा- मैंने अपने शरीर को नुकसान पहुंचाया है
दरअसल, जाकिर खान ने हाल ही में ‘गल्फ न्यूज’ के साथ बाचतीत में ब्रेक की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। मेरे परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक उम्र के बाद उभरने लगती हैं। मैंने अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचाया है। दो घंटे सोता हूं और फिर हजारों लोगों से मिलने चला जाता हूं, क्योंकि जिस पल आप शहर में पहुंचते हो, तभी से लोगों से मिलने लगते हो’। 

परिवार की पहली पीढ़ी, जिसने इतनी सफलता हासिल की
जाकिर ने यह भी कहा कि वह परिवार की पहली पीढ़ी हैं, जिसे इतनी सफलता मिली है। ऐसे में उन्हें आने वाली पीढ़ियों के चीजें सही करने की जिम्मेदारी महसूस होती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *