‘धुरंधर’ ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

‘धुरंधर’ ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

 फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में नाम दर्ज करा चुकी है। कल शनिवार को इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया।

फिल्म ‘धुरंधर’ की जितनी चर्चा है, उतनी की चर्चा इसके कलेक्शन की हो रही है। 05 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के नौवें दिन यानी शनिवार को 300 करोड़ी बन चुकी है। यूं तो वीकडेज में भी यह धुआंधार कमाई कर रही है, मगर वीकएंड में इसने जबर्दस्त तरीके से हुंकार भरी है। कल शनिवार को इसने अपनी कमाई से चौंका दिया। जानिए आज 10वें दिन कैसा प्रदर्शन किया है? 

दूसरे शनिवार को लगाया अर्धशतक
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, माधवन और संजय दत्त की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कारोबार करके शुरुआत की थी। पहले सप्ताह शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने 207.25  करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह भी यह जोरदार प्रदर्शन कर रही है। कल शनिवार को नौवें दिन इसने 53 करोड़ रुपये कमाए थे। 

रविवार को किया इतना कारोबार
आज रविवार को 10वें दिन भी इसकी तूफानी कमाई जारी है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 350.75 करोड़ रुपये हो गया है। अब इसका अगला लक्ष्य 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है।

एक नजर फिल्म के कलेक्शन पर-
 

दिनकलेक्शन
05 दिसंबर (ओपनिंग डे)28 करोड़ रुपये
06 दिसंबर28 करोड़ रुपये
07 दिसंबर43 करोड़ रुपये
08 दिसंबर23.25 करोड़ रुपये
09 दिसंबर27 करोड़ रुपये
10 दिसंबर27 करोड़ रुपये
11 दिसंबर27 करोड़ रुपये
12 दिसंबर32.5 करोड़ रुपये
13 दिसंबर53 करोड़ रुपये
14 दिसंबर58 करोड़ रुपये

दूसरे रविवार की कमाई में ‘छावा’ को चटाई धूल

दूसरे रविवार को कमाई के मामले में टॉप 10 हिंदी फिल्मों में ‘धुरंधर’ पहले नंबर पर आ गई है। इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे धकेल दिया है, जो अब तक नंबर वन पर काबिज थी। ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे रविवार को  54 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ को भी धूल चटा दी है। ‘छावा’ ने दूसरे रविवार को 40 करोड़ रुपये कमाए थे। 

300 करोड़ पार करने वाली हिंदी फिल्में 
साल 2025 की बात करें तो ‘धुरंधर’ तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले छावा और सैयारा ने ही भारत में 300 करोड़ कमाए थे। हालांकि धुरंधर उसमें भी सबसे अव्वल रही है क्योंकि उसने ऐसा करने के लिए सिर्फ नौ दिन लिए हैं। जहां छावा को ऐसा करने में दस दिन लगे थे, वहीं सैयारा तो 17वें दिन 300 करोड़ पार हुई थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का एलान भी हो चुका है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।  

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *