दूसरे चरण में अब तक 31.38 फीसदी वोटिंग, इन बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

दूसरे चरण में अब तक 31.38 फीसदी वोटिंग, इन बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। कुछ बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज में हुई। देखें हर अपडेट्स…

बिहार में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने की मतदान करने की अपील

भागलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने पत्नी विभा शर्मा और पुत्र वैभव शर्मा के साथ कृषि भवन मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर मतदाता का कर्तव्य है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने भागलपुरवासियों से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वहीं, मतदान के दौरान उनके पुत्र वैभव शर्मा ने मुस्कुराते हुए इशारों में अपनी पसंद जाहिर की, जिससे मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच उत्सुकता और मुस्कान दोनों देखने को मिलीं।

नवादा में राजनीतिक दलों के समर्थकों में भिड़ंत

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र में मतदान के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। नवादा एसपी अभिनव धिमन ने बताया कि घटना मतदान केंद्र से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। उन्होंने सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त होने की अफवाहों को निराधार बताया, कहा कि वह निजी वाहन था। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी सत्यता पीटीआई स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

एंबुलेंस से भूत पर पहुंची प्रसूता

प्रसव के बाद अस्पताल से निकलकर बूथ पर पहुंची प्रसूता।

लोकतंत्र की असली ताकत और जागरूकता की मिसाल पेश करते हुए गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव में स्थित मध्य विद्यालय कुरी सराय बूथ पर एक महिला मतदाता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बताया गया कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव के रहने वाले सुनील मांझी की 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी बीती रात ही बेलागंज के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकार निभाने के जज़्बे के साथ वह सुबह एंबुलेंस से अपने नवजात शिशु को लेकर मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया।

दूसरे चरण में दिग्गजों की साख दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के 122 और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मंत्री विजेंद्र यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोसोपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम जैसे दिग्गज शामिल हैं।

रोहतास में वोट बहिष्कार। 

रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अखोड़ी पंचायत के लड्डूई बिशनपुरा गांव में अभी तक वोट बहिष्कार जारी है। करगहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 175 और 176 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। हालांकि, इस वोट बहिष्कार की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हो गई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोकतंत्र के महापर्व में कटिहार के आम और खास मतदाता बढ़ चर कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। मतदाताओं में काफी उत्साह है। इसी बीच कटिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति मतदान केंद्र में पहुंचकर पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम और उनकी धर्मपत्नी ने मतदान किया, मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर किसी की भागीदारी बेहद महत्पूर्ण है। इसलिए सभी को मतदान जरूर करना चाहिए।

औरंगाबाद के बूथ संख्या 54 पर वोट बहिष्कार, नहीं डाल रहे हैं वोट

औरंगाबाद विधानसभा के तेंदुआ गांव के बूथ संख्या 54 पर वोटरों ने वोट बहिष्कार कर दिया है और वोट नहीं डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि चार महीने पहले ही जिले के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दिया गया था लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं किया गया। इसलिए इस बूथ पर 353 वोट है जिसका विरोध करते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है। कुल 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 15.04%, पूर्वी चंपारण में 14.11%, शिवहर में 13.94%, सीतामढ़ी में 13.49%, मधुबनी में 13.25%, सुपौल में 14.85%, अररिया में 15.34%, किशनगंज में 15.81%, पूर्णिया में 15.54%, कटिहार में 13.77%, भागलपुर में 13.43%, बांका में 15.14%, कैमूर (भभुआ) में 15.08%, रोहतास में 14.16%, अरवल में 14.95%, जहानाबाद में 13.81%, औरंगाबाद में 15.43%, गया में 15.97%, नवादा में 13.46% तथा जमुई में 15.77% मतदान हुआ है।

पप्पू यादव बोले- कई बूथों पर गड़बड़ी हो रही है

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मतदान करने के बाद यह आरोप लगाया कि पूर्णिया के कई बूथों पर गड़बड़ी हो रही है। वोट चोरी के लिए EVM में गड़बड़ी हो रहीं है। यह गलत है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *