इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘अल्फा’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘बेबी डू डाई डू’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘मां इंटी बंगारम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए कल बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ इस वक्त कमाई के मामले में सभी फिल्मों से आगे है। इस बीच हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ अपने दर्शक ढूंढने में लगी हुई है। वहीं ‘कॉकटेल 2’ और ‘मां इंटी बंगारम’ को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके हैं, इसीलिए इन दोनों फिल्मों की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है।
‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ ने शुरुआती दिनों में और वीकएंड पर पर शानदार कमाई की, लेकिन वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट हुई है। कल बुधवार को इसने 2.85 करोड़ की कमाई की, जो इस फिल्म की बीते 6 दिनों में सबसे कम कमाई रही। वहीं इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.95 करोड़ का हो गया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को बराबर टक्कर दे रही है। फिल्म ने कल बुधवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.90 करोड़ का हो गया है।
‘बेबी डू डाई डू’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छोटे स्तर पर बनी हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ अभी तक अपने दर्शक तलाश रही है। फिल्म ने बीते 6 दिनों में से एक भी दिन कमाई के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। कल बुधवार को इसने 53 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 3.11 करोड़ का हो गया है।
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए अब इसकी कमाई अब लाखों में आ गई है। कल बुधवार को इसने 45 लाख का कारोबार किया। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 93.90 करोड़ का हो गया है। अब इसके लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल हो गया है।
‘मां इंटी बंगारम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। इसे भी रिलीज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अब इसकी कमाई भी लाखों में पहुंच गई है। कल बुधवार को इसने 38 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 59.27 करोड़ का हो गया है।



