छठे दिन गिरा ‘परम सुंदरी’ की कमाई का ग्राफ, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के कलेक्शन ने किया निराश

छठे दिन गिरा ‘परम सुंदरी’ की कमाई का ग्राफ, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के कलेक्शन ने किया निराश

ये हफ्ता अभी तक फिल्मों के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। किसी दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने अच्छी कमाई की, तो किसी दिन बुरी हालत रही। बुधवार के दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। ‘परम सुंदरी’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, तो वहीं ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की हालत बहुत नाजुक दिखाई पड़ रही है। इसके अलावा 41 दिनों से थिएटर्स में पांव जमाए ‘महावतार नरसिम्हा’ भी लाखों में सिमटती नजर आ रही है। आइए जानते हैं फिल्मों के लिए कैसा रहा बुधवार।

परम सुंदरी
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद तीन दिनों तक अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली। बीते बुधवार को ‘परम सुंदरी’ ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो ‘परम सुंदरी’ ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत ‘कुली’ भी अब सिनेमाघरों में संघर्ष करती दिख रही है। फिल्म ने 21वें दिन यानी कि बुधवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्श किया, जबकि इसने मंगलवार को 1.3 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर अभी तक ‘कुली’ के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 282.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, जैसे कलाकार मौजूद हैं।

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है। इस फिल्म ने बुधवार को 40 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 55 लाख रुपये कमाए थे। ‘वॉर 2’ के लिए यह संकेत है कि अब फिल्म थिएटर्स में कुछ ही दिनों की मेहमान है। ‘वॉर 2’ ने अभी तक 21 दिनों में कुल 235.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

महावतार नरसिम्हा
बॉलीवुड की एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ सिनेमाघरों में 41 दिन से पांव जमाए हुए है। इस फिल्म ने कई बड़े बजट वाली फिल्मों को बौना साबित कर दिया। हालांकि, अब फिल्म की कमाई काफी कम हो रही है। फिल्म ने बुधवार को 58 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाए थे। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 245.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *