CJP: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? इंटरनेट पर पार्टी बनी चर्चा का विषय

CJP: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? इंटरनेट पर पार्टी बनी चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी क्या है और इसके संस्थापक कौन हैं? 

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोगों को जिसका अंदाजा भी नहीं होता है, वो भी वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है। यह नाम इतना अनोखा है कि कुछ दिन में ही एक्स पर इसके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर लाखों। आइए जानते हैं आखिर यह क्या है? 

क्यों वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी? 

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा और नई चीज देखने को मिलती हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम छाया हुआ है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह क्या है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर इस नाम से अकाउंट बना है और लाखों लोग इससे जुड़ भी चुके हैं। कुछ ही दिन में इस अनोखे नाम वाले अकाउंट को हजारों फॉलोअर्स मिल चुके हैं। अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट बनाया है, जो हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर सिर्फ पांच दिन में 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं, वहीं एक्स पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इतना ही नहीं, इस नाम से वेबसाइट भी बनी हुई है। वेबसाइट को खोलते ही सबसे पहले आपको यहां लिखा दिखेगा कि यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है। 

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।

देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी लीडर बनने के योग्य बता रहे हैं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो?

कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है। इसके कुछ वादों में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।

आखिर कौन हैं अभिजीत? 

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी ली है। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने 2020 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी किया है। इसके साथ ही अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *