सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद

सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद

नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। वहीं, डीएमआरसी ने आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 स्टेशन बंद कर दिए हैं।

आज सीजेपी से बात करेगी सरकार

केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए कॉकरोच जनता पार्टी तैयार है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार, इस बैठक के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।

सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत: सीजेपी

सीजेपी प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, ‘सरकार हमसे न्यूट्रल स्थान पर मिलने के लिए सहमत हो गई है। हम अपनी मांगें रखेंगे, जिन पर हम पहले दिन से कायम हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर सभी एफआईआर हटाई जाएं और उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो जिन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की।’

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह 7.30 बजे से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक समेत 17 स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। यह बंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। नीचे देखें कौन-कौन स्टेशन रहेंगे बंद।

1. लोक कल्याण मार्ग  
2. राजीव चौक  
3. पटेल चौक  
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग  
5. बाराखंभा रोड  
6. सुप्रीम कोर्ट  
7. सेवा तीर्थ  
8. जनपथ  
9. मंडी हाउस  
10. केंद्रीय सचिवालय  
11. आईटीओ  
12. दिल्ली गेट  
13. इंद्रप्रस्थ  
14. खान मार्केट  
15. जोर बाग  
16. शिवाजी स्टेडियम  
17. झंडेवालान

सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढ़नी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया। आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *