दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बरसे बादल; हल्की हवाओं से बदला मौसम

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बरसे बादल; हल्की हवाओं से बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे। नोएडा में भी हल्की बारिश हुई है। 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 

वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।

राजधानी में आज से पहले सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 

अगर दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश हो जाती है और दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चलती हैं तो इससे भीषण गर्मी पर तो ब्रेक लगेगा ही तापमान में भी कमी आएगी और लोग कुछ गिन लूप-लपट और जोरदार गर्मी से राहत पा सकेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। 



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *