तीसरे दिन ही धनुष की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, ‘गुस्ताख इश्क’ और बाकी फिल्मों की क्या रही कमाई?

तीसरे दिन ही धनुष की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, ‘गुस्ताख इश्क’ और बाकी फिल्मों की क्या रही कमाई?

धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इतने कम दिनों में ही इसने कुल 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। जानिए, रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया। और बाकी फिल्मों का ‘तेरे इश्क में’ के सामने क्या हाल है? जानिए। 

फिल्म ‘रांझणा’ को पसंद करने वाले दर्शकों ने धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को भी सराहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वीकएंड पर ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। जानिए, इसके अलावा ‘गुस्ताख इश्क’, ‘जूटोपिया 2’, ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ ने कितनी कमाई की है। 

‘तेरे इश्क में’ ने रविवार को की कितनी कमाई 
रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन ‘तेरे इश्क में’ ने 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 51.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में धनुष की फिल्म अपना आधा बजट तो वसूल कर ही चुकी है। 

‘गुस्ताख इश्क’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ ने तीसरे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वीकएंड का भी फायदा यह फिल्म नहीं उठा सकी। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का कुल कलेक्शन भी 1.16 करोड़ रुपये है। 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म निराशाजनक प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।  

जूटोपिया 2  
हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ ने भी तीसरे दिन करोड़ों में कलेक्शन किया है। भारत में यह फिल्म अच्छी-खासी ऑडियंस बटोरने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 8.35 करोड़ रुपये है। 

‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ की लाखों में सिमटी कमाई 
फिल्म ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इन फिल्मों का कलेक्शन अब काफी कम हो चुका है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने 10वें दिन 83 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘मस्ती 4’ ने 23 लाख रुपये ही कमाए हैं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *