400 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा; वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म को पीछे छोड़ा

400 करोड़ पार ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा; वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म को पीछे छोड़ा

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने चौथे दिन भी 100 करोड़ की कमाई की है। साथ ही 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया? साथ ही ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ को किस मामले में पीछे छोड़ा, जानिए? 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वीकएंड का भरपूर फायदा उठाते हुए 400 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को भी 100 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। इस फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह का कॉम्पिटिशन भी माैजूद नहीं है। लेकिन हालिया रिलीज साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ जरूर अपना दमखम दिखा रही है। जानिए, रविवार को ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कमाई की और कौन से नए रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर बनाए। 

400 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। चौथे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के बाद चौथे दिन यह फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 454.12 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। 

‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ चार दिन में ही 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है, ऐसा करके ही इनसे एक अलग रिकॉर्ड बना लिया। अब तक जितनी भी बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, वे चार दिन में 400 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। इन फिल्मों को इससे ज्यादा समय 400 करोड़ क्लब में शामिल होने में लगा था।

  • फिल्म ‘धुरंधर’ को ही 400 करोड़ रुपये की कमाई करने में 12 दिन लगे थे। 
  • ‘पुष्पा 2’ ने एक हफ्ते में 400 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी तरह ‘जवान’ को भी यह आंकड़ा पार करने में 9 दिन का वक्त लगा था। 
  • ‘स्त्री 2’ ने 11 दिन, ‘छावा’ ने 14 दिन में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। 
  • फिल्म ‘एनिमल’ को भी 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में 10 दिन लगे थे। ‘पठान’ ने यह आंकड़ा 11 दिन बाद हासिल किया था। 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा 
‘धुरंधर 2’ को देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 4 दिन में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इसने वर्ल्डवाइड 691.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। साल 2026 में रिलीज हुई सभी फिल्मों को इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड कुल 464.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने की कितनी कमाई? 
‘धुरंधर 2’ के आगे इन दिनों कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म मुकाबले में नहीं है। लेकिन पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ जरूर सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 60.80 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम हो रहा है, क्योंकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म का तमिल और तेलुग वर्जन बढ़िया कलेक्शन कर रहा है। चौथे दिन ‘धुरंधर 2’ के तेलुगु वर्जन ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं तमिल वर्जन ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *