एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म की फ्रांस में जांच, डाटा से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने का है आरोप

एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म की फ्रांस में जांच, डाटा से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने का है आरोप

फ्रांस में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाटा से कथित छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर फ्रांस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच एक खास शाखा- फ्रांसीसी जेंडरमेरी द्वारा की जा रही है। 

फ्रांस की पुलिस ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह जांच डाटा से कथित छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के आरोप में की जा रही है। 

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को जांच शुरू करने की घोषणा की। कार्यालय ने बताया कि इस जांच को एक खास शाखा- फ्रांसीसी जेंडरमेरी कर रही है। 

दो गंभीर आरोपों की जांच की जा रही
अभियोजक कार्यालय के बयान में कहा गया है कि जांच दो गंभीर आरोपों पर की जा रही है।- एक स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम के कामकाज के साथ संगठित छेड़छाड़, और एक स्वचालित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम से संगठित धोखाधड़ी करके डाटा चोरी करना। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि एक्स ने क्या किया है, लेकिन जांच में प्लेटफॉर्म और कुछ लोगों- दोनों को शामिल किया गया है। बयान में अभी उन लोगों का नाम या एक्स में उनकी क्या भूमिका हो सकती है, नहीं बताया गया है। 

दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू हुई जांच 
अभियोजक कार्यालय ने कहा कि यह जांच दो लोगों की दी गई जानकारी पर शुरू की गई है। इनमें से एक व्यक्ति संसद सदस्य है और दूसरा किसी फ्रांसीसी सरकारी संस्था में उच्च पद पर है। कार्यालय ने बताया कि एक्स का एल्गोरिदम शायद किसी विदेशी हस्तक्षेप के लिए इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह हस्तक्षेप कैसे और क्यों हुआ।

अभियोजक कार्यालय ने खुद भी की जांच
अभियोजक कार्यालय ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद भी जांच की, और कुछ फ्रांसीसी शोधकर्ताओं व विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों से अतिरिक्त जानकारी ली। इसके बाद ही पुलिस जांच का फैसला किया गया। एक्स पर लगे आरोपों को लेकर कंपनी के प्रेस कार्यालय को ईमेल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *