झारखंड के सेरीकेला-खरसावां में मालगाड़ी पटरी से उतरी; रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

झारखंड के सेरीकेला-खरसावां में मालगाड़ी पटरी से उतरी; रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

सरायकेला जिले के चांडिल में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के डिब्बे बगल के ट्रैक पर आ गए, जिनसे दूसरी मालगाड़ी टकरा गई। हादसा आद्रा रेल मंडल के चांडिल जंक्शन स्टेशन के पास हुआ। 

झारखंड के सेरीकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। बताया गया कि मालगाड़ी के 20 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के कई डब्बे बगल वाले ट्रैक पर आ गए। इस वजह से विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई। दूसरी मालगाड़ी के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा किस वजह से हुआ? रेलवे ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

मरम्मत का काम चल रहा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारण चांडिल से अप और डाउन दोनों ट्रैक पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरम्मत का काम चल रहा है।

Goods train derails in Jharkhand's Serikela-Kharswan, train services affected Know all about it

कई ट्रेनें रद्द
अधिकारी ने बताया कि कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का या तो मार्ग बदल दिया गया है। कई को बीच में ही रोक दिया गया या रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *