GT vs CSK Highlights: चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त, गुजरात ने 89 रनों से हराया; 140 पर ऑलआउट हुई टीम

GT vs CSK Highlights: चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त, गुजरात ने 89 रनों से हराया; 140 पर ऑलआउट हुई टीम

गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

गुजरात ने चेन्नई को हराया

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिराज, रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

GT vs CSK Live Score: शिवम दुबे 47 रन बनाकर आउट

चेन्नई को छठा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को गिल के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में47 रन बनाकर आउट हुए। अब ब्रेविस का साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया पांचवां विकेट

चेन्नई को पांचवां झटका कार्तिक शर्मा के रूप में लगा। वह 19 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

GT vs CSK Live Score: सीएसके को चौथा झटका

कगिसो रबाडा ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया है। चेन्नई ने महज 51 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शॉर्ट इस मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

GT vs CSK Live Score: उर्विल आउट हुए

चेन्नई को तीसरा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने उर्विल पटेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए कार्तिक शर्मा आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 16 रन बना सके। अब मैथ्यू शॉर्ट का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई की झटके से शुरुआत

चेन्नई की झटके से शुरुआत हुई है। संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके और मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इस मैच में सीएसके ने ओपनिंग में बदलाव किया। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मैथ्यू शॉर्ट आए।

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। उनके लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

GT vs CSK Live Score: बटलर का 23 गेंदों में अर्धशतक

बटलर ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 210 पर पहुंच गया है।

GT vs CSK Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका राहुल तेवतिया के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके। अब वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *