IND vs AUS : भारत ने पूरे किए 100 रन, रोहित का पचासा; श्रेयस के साथ पनप रही साझेदारी

IND vs AUS : भारत ने पूरे किए 100 रन, रोहित का पचासा; श्रेयस के साथ पनप रही साझेदारी

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज में वापसी पर हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है।

भारत के 100 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती झटके लगने के बाद रोहित और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी कर भारत को संभाले रखा है।

रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित ने 74 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 59वां पचासा पूरा किया। रोहित पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन एडिलेड में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। 2015 के बाद से रोहित का वनडे में यह सबसे धीमा अर्धशतक है।

रोहित-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो झटके दिए, लेकिन रोहित ने श्रेयस के साथ मिलकर पारी को संभाला। 

भारत के 50 रन पूरे

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 50 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 50 रन बनाए हैं। जेवियर बार्टलेट ने गिल और कोहली को आउट कर भारतीय टीम को दोहरा झटका दिया था, लेकिन रोहित और श्रेयस ने पारी को संभाले रखा है। 

भारत ने पहले पावरप्ले में ही दो विकेट गंवाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 29 रन बनाए हैं। भारत की शुरुआत इस मैच में धीमी रही है और टीम ने गिल और कोहली के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 

पहला पावरप्ले समाप्त

फिर खाता खोले बिना आउट हुए कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। जेवियक बार्टलेट ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दो झटके दिए हैं। बार्टलेट ने पहले गिल को आउट किया और फिर कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कोहली इस सीरीज में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं। 

भारत को लगा पहला झटका

भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। गिल बार्टलेट की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे और नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रोहित और कोहली की जोड़ी मौजूद है। 

भारत की धीमी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत के लिए रोहित और गिल बल्लेबाजी करने उतरे हैं, लेकिन टीम पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 14 रन ही बना सकी है। रोहित इस दौरान एक बार रन आउट होने से भी बचे।

भारत की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *