IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज; कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज; कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली।

न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कीवियों ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 46 ओवर में 10 विकेट पर 296 रन बना सकी। उनके लिए विराट कोहली ने 124 और हर्षित राणा ने 52 रन बनाए। 

 विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट

विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्लार्क ने अपना शिकार बनाया। अब अर्शदीप और कुलदीप क्रीज पर मौजूद हैं।

हर्षित और सिराज आउट

हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज आउट हो गए। अब विराट कोहली का साथ देने कुलदीप यादव आए हैं।

 विराट कोहली का वनडे में 54वां शतक

तीसरे वनडे में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 92 गेंदों में अपने वनडे करियर का 54वां शतक पूरा किया। अब भारत को जीत के लिए 108 रन की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर हर्षित राणा भी मौजूद हैं। 

भारत के 200 रन पूरे

भारत ने 37वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली और हर्षित राणा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

तीसरे वनडे में भी फेल हुए जडेजा

तीसरे वनडे में भी जडेजा आउट ऑफ फॉर्म रहे। उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए और लेनॉक्स का शिकार बन गए। अब विराट का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।

भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका क्रिस्टियन क्लार्क ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह 57 गेंदों में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने विराट कोहली के साथ 88 रन की साझेदारी निभाई। अब विराट का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

 नीतीश रेड्डी का पचासा

नीतीश रेड्डी ने 54 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विराट कोहली के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 27 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 157 रन है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *