भारत ने 30 रन से जीता पांचवां टी20 मैच, दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर नाम की सीरीज

भारत ने 30 रन से जीता पांचवां टी20 मैच, दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर नाम की सीरीज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3-1 से पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की।

भारत ने जीती सीरीज

भारत ने पांचवां टी20 मुकाबला 30 रन से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर लगातार सातवीं टी20 सीरीज अपने नाम की। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 

177 पर द. अफ्रीका को आठवां झटका

दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका 177 के स्कोर पर बुमराह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को अपना शिकार बनाया। वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कॉर्बिन बॉश का साथ देने लुंगी एनगिडी आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 179 रन है।

दो गेंदों पर दो विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो विकेट झटके। 135 के स्कोर पर एडेन मार्करम और डोनोवन फरेरा पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर का साथ देने जॉर्ज लिंडे आए हैं।

122 पर द. अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को सुंदर के हाथों कैच कराया। वह 31 रन बना सके। अब मिलर का साथ देने मार्करम आए हैं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *