IPL 2026: रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं

IPL 2026: रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं

रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा : ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेलने से मैच आसान लगने लगता है। उन्होंने माना कि वैभव के सामने बड़े गेंदबाज भी दबाव में आ जाते हैं और टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास मिलता है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार से लेकर ध्रुव जुरेल तक ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। जुरेल ने कहा कि जब वैभव क्रीज पर होते हैं तो खेल बेहद आसान नजर आता है। यही वजह है कि टीम के बाकी बल्लेबाज भी खुलकर खेलने का भरोसा जुटा लेते हैं। उन्होंने माना कि वैभव की पावरप्ले में मौजूदगी ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देती है, चाहे सामने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज ही क्यों न हों। आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान ने बेंगलुरु को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि आरसीबी का विजयी अभियान रुक गया। 

रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा : ‘कुछ हो ही नहीं रहा’ जैसा लगता है खेल

जुरेल ने साफ कहा कि वैभव की बल्लेबाजी देखने पर ऐसा लगता है कि पिच पर कुछ खास हो ही नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि सभी को वैभव की बल्लेबाजी पसंद आई होगी। जब वह बल्लेबाजी करते हैं और उनके साथ जायसवाल होते हैं, तो सब कुछ बहुत आसान लगता है। उन्हें देखकर लगता है कि पिच पर कुछ हो ही नहीं रहा है, इसलिए हम भी अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं।’

सूर्यवंशी की ताकत पर हैरानी
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर जुरेल खुद भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो उन्हें देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि वह ऐसे कैसे शॉट मारते हैं। सच में, आप हैरान रह जाते हैं, कोई इस तरह कैसे खेल सकता है? लगता है कि हम भी उसी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, फिर हमें ऐसा क्यों नहीं लगता?’

‘उसे कुछ मत कहो, खेलने दो’
सूर्यवंशी को सलाह देने के सवाल पर जुरेल का जवाब साफ था। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात यही है कि उसे कुछ मत कहो। उसे उसी तरह खेलने दो जैसे वह खेलता है। और हमें बहुत अच्छा लगता है कि वह हमारी टीम में है।’ जुरेल का मानना है कि आज के टी20 में 200 रन का आंकड़ा वैभव जैसे खिलाड़ियों की वजह से आसान लगता है। उन्होंने कहा, ‘जैसा मैंने पहले कहा, जब वैभव बल्लेबाजी करता है और पावरप्ले पार कर जाता है, तो हमारे लिए सब आसान हो जाता है।’

रियान पराग ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। हर कोई चाहता है कि वह हमारे साथ रहे। उसे खाना-पीना बहुत पसंद है, बाहर घूमना भी अच्छा लगता है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसे ये सब चीजें मिलती रहें। वह 16 साल का बच्चा है, 15 साल का, जो भी है। हां, वह बच्चों जैसी चीजें करता है और उसी में खुश रहता है। उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है, इसलिए हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उसे भरपूर बल्लेबाजी करने का मौका मिले। और अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो उसे जो भी चाहिए, वह मिलेगा।’

रजत पाटीदार ने क्या कहा?
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में जिस तरह शुरुआत की, शुरुआती विकेट लिए और वहां से 200+ रन तक पहुंचे, यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। वहीं दूसरी तरफ, उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, खासकर वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में, उसने बहुत बड़ा फर्क पैदा किया।’

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *