ईरान की इस्राइल पर हमले की नई लहर शुरू; कतर ने ईरानी बमवर्षक विमानों को गिराया

ईरान की इस्राइल पर हमले की नई लहर शुरू; कतर ने ईरानी बमवर्षक विमानों को गिराया

पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा है कि पलटवार जारी रहेगा। इसी खाड़ी देशों ने शांति बहाली की पहल करते हुए पहली आपात बैठक बुलाई है।

अमेरिका ने जारी किया वीडियो

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के 100 घंटे पूरे होने पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

ईरान ने हमले की 19वीं लहर शुरू की

प्रेस टीवी और IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ हमले की अपनी 19वीं लहर शुरू की है। तस्नीम ने IRGC के हवाले से कहा कि नए हमले में इस्राइल और अमेरिकी ठिकानों दोनों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए गए हैं। IRGC ने अपने ऑपरेशन को ‘ट्रू प्रॉमिस 4’ कहा है।

कतर ने ईरानी बमवर्षक विमानों को मार गिराया

सीएनएन ने ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से बताया कि कतर ने ईरानी बमवर्षकों को उस समय मार गिराया, जब वे अमेरिकी सैनिकों के सबसे बड़े सैन्य अड्डे पर हमला करने से सिर्फ “दो मिनट” दूर थे।

रिपोर्ट के अनुसार, बमवर्षक विमानों को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया और उनकी तस्वीरें ली गईं, जिनमें वे “बम और निर्देशित गोला-बारूद” ले जा रहे थे। कतर ने रेडियो पर चेतावनी जारी की लेकिन ईरानी जेट विमानों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिन्हें रडार की पकड़ से बचने के लिए रिपोर्ट के अनुसार 80 फीट की उड़ान ऊंचाई पर उड़ना पड़ा।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने कथित तौर पर अपने युद्धक विमानों और एक कतरी एफ-15 लड़ाकू विमान को ईरानी जेट विमानों के साथ “हवाई युद्ध” में तैनात किया, जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया।

ईरान ने शुरू की हमले की नई लहर

ईरान ने इस्राइल पर फिर से हमले की नई लहर शुरू कर दी है। जिसके बाद इस्राइली वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आईडीएफ ने पता लगाया है कि कुछ समय पहले ईरान से इस्राइली की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। रक्षा प्रणालियां खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं।

UAE: वायु रक्षा ने अब तक 876 ड्रोन और 175 मिसाइलें रोकी

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार रात को अब तक रोके गए ड्रोन और मिसाइलों के आंकड़ों पर अपडेट जानकारी दी। बताया गया है कि यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने अब तक 941 ड्रोन का पता लगाया है और उनमें से 876 को नष्ट किया है, जिनमें से 65 ड्रोन राज्य की सीमा के भीतर गिरे हैं।

मंत्रालय ने आगे कहा कि अब तक 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है, जिनमें से 175 को रोक दिया गया, 13 समुद्र में गिरीं और केवल एक मिसाइल राज्य की सीमा के भीतर गिरी। यूएई की वायु रक्षा प्रणाली ने अब तक आठ क्रूज मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

दुबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट

दुबई से अहमदाबाद की फ्लाइट सदर वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई। इसके साथ ही फुजैरा से दिल्ली की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई।

इस्राइल एयर फोर्स का बयान

इस्राइल एयर फोर्स ने कहा कि ईरान से मिसाइलें इस्राइल की तरफ लॉन्च की गईं। हालांकि उनके डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए सक्रिय हैं। साथ ही जनता से अनुरोध किया गया कि सावधानी बरतें और दिए गए निर्देशों का पालन करें, यह जीवन बचा सकता है।

मैक्रों और नेतन्याहू की बातचीत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेबनान की स्थिति पर बात की।उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला को हमलों को तुरंत रोकना चाहिए। इस्राइल से कहा कि लेबनान की सार्वभौमिकता बनाए रखे और ग्राउंड ऑपरेशन से बचें। दोनों पक्षों से सीजफायर समझौते पर लौटने की अपील की।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बयान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। बोर्ड ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया ताकि युद्ध रोका जा सके और क्षेत्र में विनाश टाला जा सके।

यूएई से भारत के लिए स्पाइसजेट की कई विमानें

स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि वे UAE से भारत के लिए कई विशेष उड़ानें चला रहे हैं ताकि यात्रियों की यात्रा में मदद हो सके। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उड़ानें भी शेड्यूल की गई हैं ताकि कनेक्टिविटी आसान हो।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *