अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो कर फंसे ललन सिंह और सम्राट चौधरी; किस गुनाह पर FIR दर्ज?

अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो कर फंसे ललन सिंह और सम्राट चौधरी; किस गुनाह पर FIR दर्ज?

मोकामा में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल में बंद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार करना एनडीए के दो दिग्गज नेताओं को भारी पड़ गया। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मोकामा में सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं का रोड शो विवादों में घिर गया है। रोड शो खत्म होने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे दोनों नेताओं ने मोकामा में रोड शो कर चुनाव आचार संहिता और प्रशासनिक नियमों की खुलेआम उल्लंघन किया। आरोप यह भी है कि रोड शो के दौरान भीड़ नियंत्रण, अनुमति और सुरक्षा से जुड़ी कई शर्तों का पालन नहीं किया गया। चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद एनडीए के इन दिग्गज नेताओं ने मोकामा की सड़कों पर विशाल जनसमूह के साथ रैली निकाली। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *