मादुरो और उनकी पत्नी की आज अमेरिकी कोर्ट में पेशी, नार्को-आतंकवाद के आरोपों का करेंगे सामना

 मादुरो और उनकी पत्नी की आज अमेरिकी कोर्ट में पेशी, नार्को-आतंकवाद के आरोपों का करेंगे सामना

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास में उनके आवास से निकाला गया था। इसके बाद उन्हें यूएसएस इवो जिमा युद्धपोत पर ले जाया गया। यहां से उन्हें हवाई जहाज के जरिए आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका लाया गया।

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस सोमवार (अमेरिकी समय) को एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होंगे। सीबीएस न्यूज के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि मामले की सुनवाई न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में होगी, 

प्रवक्ता ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सोमवार को दोपहर 12 बजे संघीय अदालत में पेश होंगे। शनिवार को वाशिंगटन की ओर से वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमला करने के साथ ही निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाने के बाद यह उनकी पहली अदालती पेशी होगी।

मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखे गए मादुरो
खुफिया एजेंसियों और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संयुक्त अभियान में मादुरो और फ्लोरेस को काराकास में पकड़ा गया और देश से बाहर ले जाया गया। दोनों शनिवार दोपहर को न्यूयॉर्क पहुंचे। शनिवार को मादुरो ब्रुकलिन स्थित संघीय जेल मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर पहुंचे। सीबीएस न्यूज के अनुसार, शनिवार रात तक उन्हें अलग विंग में रखे जाने की संभावना नहीं थी, जबकि उनकी पत्नी की हिरासत की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

इस जेल में रखी गई हैं कई हस्तियां
जेल में भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए 1990 के दशक में इस जेल का निर्माण किया गया था। इस जेल में गायक आर केली, ‘फार्मा ब्रो’ मार्टिन श्रेली, सोशलाइट घिसलेन मैक्सवेल, क्रिप्टोकरेंसी के दिग्गज सैम बैंकमैन-फ्राइड और संगीत जगत के दिग्गज शॉन ‘डीडी’ कॉम्ब्स सहित कई हस्तियों को रखा जा चुका है। सीएनएन के अनुसार संदिग्ध गिरोह प्रमुख इस्माइल ‘एल मायो’ जeम्बाडा गार्सिया को भी हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए यहीं रखा गया था।

नार्को-आतंकवाद के साथ हथियार रखने के भी लगे आरोप
न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में मादुरो, उनके परिवार और मंत्रिमंडल के सदस्यों के खिलाफ दायर एक अभियोग में अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी नेता पर कथित नार्को-आतंकवाद में शामिल होने और कोकीन आयात करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की ओर से सार्वजनिक किए गए अभियोग के अनुसार मादुरो और उनकी पत्नी पर मशीन गन और अन्य विनाशकारी हथियार रखने और साजिश रचने का भी आरोप है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *