लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

डोईवाला के पास लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पोल और बड़े वाहन के बीच एक गाड़ी दब गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ है। डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा हुआ है। खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने टोल पर खड़ी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन कारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर बचाव अभियान चलाकर वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है।



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *