पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ’ वाले बयान पर कहा, “इस पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं। संविधान में इसका प्रावधान है। जो कुछ है वो संविधान में है। सर्वोच्च स्थान पर संविधान है और जो कुछ होगा वो संविधान के दायरे से ही होगा।” उन्होंने आगे कहा, “जो छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं, इस पर हमने प्रचार संघ से बात की है। तृणमूल कांग्रेस का ये अंदरूनी झगड़ा है। रातों रात कुछ क्लबों ने भगवा टीका लगा लिया और अपने हाथों में भगवा झंडा उठा लिया और तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में जा कर ऐसा कर रहे हैं.ये हमारे लोग नहीं कर रहे हैं. हम अपने स्तर पर भी इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं और हम इसे रोक भी लेंगे। हमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन ये तृणमूल कांग्रेस का आपसी झंझट है
EVM को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “अगर कुछ स्पष्ट नहीं है तो हम जवाब नहीं दे सकते। ये मशीनें क्या थीं? ये किस टेबल पर थीं? यह कौन सी विधानसभा सीट थी? अगर ये विशेष विवरण स्पष्ट नहीं हैं तो हम कैसे जवाब दे सकते हैं?” ममता बनर्जी द्वारा मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा, “CCTV कैमरा कभी बंद नहीं था। मैंने DEO से भी बात की; किसी को पीटा नहीं गया। ऐसी चीजें किसी भी उम्मीदवार के साथ कभी नहीं होतीं। अगर ऐसा होता भी है, तो शिकायत दर्ज की जाती है और FIR दर्ज की जाती है। न तो कोई शिकायत मिली और न ही कोई FIR दर्ज की गई। ऐसा कुछ नहीं हुआ।”
EC के खिलाफ उनके आरोपों पर, उन्होंने कहा, “CEO की मतगणना में कोई भूमिका नहीं है। रिटर्निंग ऑफिसर DEO के गाइडेंस में यह काम करता है” फाल्टा में पुनर्मतदान पर, उन्होंने कहा, “सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम देखेंगे कि टेप या परफ्यूम लगाने जैसी कोई घटना न हो।”CM ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर उन्होंने कहा, “हमारा इससे क्या लेना-देना है? वह मुख्यमंत्री हैं। यहाँ राज्यपाल हैं, संविधान है। संविधान सबसे ऊपर है। CEO और ECI का इससे कोई लेना-देना नहीं है।”



