May Bank Holiday: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में किस दिन खुलेंगे बैंक और कब रहेंगे बंद

May Bank Holiday: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में किस दिन खुलेंगे बैंक और कब रहेंगे बंद

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और आप अगर मई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें इस महीने 12 दिन बैंद बंद रहेंगे। नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे काम होंगे जिन्हें आप इस महीने करने वाले होंगे यानी जिनका आपने प्लान किया होगा। इसमें से कुछ काम बैंक से जुड़े भी हो सकते हैं।

ऐसे में अगर आप मई महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि कब-कब बैंक खुलें रहेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। क्योंकि इस महीने 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। चलिए जानते हैं मई महीने में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं…

मई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस की वजह से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 9 मई रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे
  • 16 मई राज्य दिवस की वजह से गंगटोक में और 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन होने के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

    27 मई को बकरीद (ईद-उल-जुहा) की वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे:-
  • अगरतला, अहमदाबाद, आईजोल, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून
  • गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा
  • कोलकत्ता, लखनऊ, न्यू दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला
  • श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा
  • 28 मई को बकरी ईद ईद-उल-जुहा की वजह से बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

    दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
  • 9 मई को महीने का दूसरे शनिवार और 23 मई को महीने के चौथा शनिवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी

    इस-इस दिन रविवार की रहेगी छुट्टी, पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद:-
  • 3 मई
  • 9 मई
  • 10 मई
  • 24 मई
  • 31 मई

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *