गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है, यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत?

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है।

पनडुब्बी डील से भारत को क्या फायदा होगा?

  • स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
    भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा।
  • मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
  • भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी।
  • हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी।

पनडुब्बी सौदे पर क्यों टिकी हैं नजरें?

इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 9:30 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का साबरमती आश्रम दौरा
  • सुबह 10:00 बजे- साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में सहभागिता
  • सुबह 11:15 बजे- गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय बैठकें

गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है, यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *