नक्सलियों का स्नाइपर ढेर: बीजापुर के नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना

नक्सलियों का स्नाइपर ढेर: बीजापुर के नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना मारा गया है। 

जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया है। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *