नीरज के 10 सर्वश्रेष्ठ थ्रो; अब तक 26 भाला फेंक खिलाड़ियों ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया

नीरज के 10 सर्वश्रेष्ठ थ्रो; अब तक 26 भाला फेंक खिलाड़ियों ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया

मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। अपने करियर में उन्होंने पहली बार इस आंकड़े को छुआ। हालांकि, जर्मनी के जूलियन वेबर ने उनसे ज्यादा दूर भाला फेंका और वह पहले स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। वहीं, वेबर ने भी पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और वह ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। दूरी के हिसाब से बात की जाए तो नीरज इन 26 खिलाड़ियों में 24वें स्थान पर हैं। 

नीरज-वेबर भी लिस्ट में जुड़े
मौजूदा एथलीटों में नीरज चोपड़ा, जूलियन वेबर, जैकब वादलेच और मैक्स डेहिंग ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल की प्रतियोगिताओं में 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने का रिकॉर्ड बनाया है। भाला फेंक में ऐतिहासिक रूप से, जर्मनी, फिनलैंड और चेक गणराज्य जैसे देशों ने कुछ बेहतरीन भाला फेंकने वाले खिलाड़ी दिए हैं। जर्मनी के कई खिलाड़ी 90 मीटर की दूरी तय करने वाले एथलीट्स में शीर्ष 10 में हैं। इनमें जोहानेस वेटर, थॉमस रोहलर और रेमंड हेच शामिल हैं। अब इसमें वेबर का नाम भी शामिल हो गया है। दूरी के हिसाब से वेबर 17वें स्थान पर हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में शुक्रवार को अपने छठे प्रयास में 91.03 मीटर का आंकड़ा छुआ।

नीरज के कोच के नाम विश्व रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा दूर भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड नीरज के मौजूदा कोच यान जेलेज्नी के नाम है। जेलेज्नी ने इसी साल फरवरी में नीरज को कोचिंग देना शुरू किया और तीन महीने बाद ही भारत के स्टार एथलीट ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। जेलेज्नी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन भी हैं। 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने चार मौकों पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। जेलेज्नी इससे पहले जाकुब वादलेच और वितेजस्लाव वेस्ली के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार के ओलंपिक चैंपियन और तीन बार के विश्व चैंपियन बारबोरा स्पातोकोवा को भी कोचिंग दी है।

भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एथलीट्स (दूरी के हिसाब से)

रैंकएथलीटदेशसर्वश्रेष्ठ थ्रो (मीटर में)
1जान जेलेज़नीचेक गणराज्य98.48
2जोहान्स वेटरजर्मनी97.76
3थॉमस रोलरजर्मनी93.90
4अकी परवियानेनफिनलैंड93.09
5एंडरसन पीटर्सग्रेनेडा93.03
6अरशद नदीमपाकिस्तान92.97
7जूलियस येगोकेन्या92.72
8सर्गेई मकारोवरूस92.61
9रेमंड हेच्टजर्मनी92.60
10आंद्रेयास हॉफमैनजर्मनी92.06
11कोन्सटांटिनोस गात्सिउदिसग्रीस91.69
12आंद्रेयास थॉर्किल्डसननॉर्वे91.59
13टेरो पिटकämäकीफिनलैंड91.53
14स्टीव बैकलीब्रिटेन91.46
15चाओ-त्सुन चेंगताइवान91.36
16ब्रॉक्स ग्रीरअमेरिका91.29
17जूलियन वेबरजर्मनी91.06
18याकुब वाडलेज्चचेक गणराज्य90.88
19किम्मो किन्नुनेनफिनलैंड90.82
20वदीम्स वासिलेवस्किसलातविया90.73
21मैग्नस किर्टएस्टोनिया90.61
22सेप्पो रैटीफिनलैंड90.60
23बोरिस हेनरीजर्मनी90.44
24नीरज चोपड़ाभारत90.23
25मैक्स डेह्निंगजर्मनी90.20
26केशोर्न वॉलकॉटत्रिनिडाड एवं टोबैगो90.16

नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

दोहा डायमंड लीग, 2025

नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।

नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

दोहा डायमंड लीग, 2025

नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।

लुसान डायमंड लीग, 2023
नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उन्होंने पांचवें प्रयास में जाकर थ्रो किया और सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चला।

टोक्यो ओलंपिक, 2020
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज रातोंरात सनसनी बन गए थे। अपने दूसरे थ्रो में उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तय की और भारत को ओलंपिक का पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *