स्पिनर्स के छक्के छुड़ा देते हैं पंत, उनके खिलाफ टेस्ट में लगा चुके 65+ सिक्स, सहवाग को पीछे छोड़ा

स्पिनर्स के छक्के छुड़ा देते हैं पंत, उनके खिलाफ टेस्ट में लगा चुके 65+ सिक्स, सहवाग को पीछे छोड़ा

पंत के नाम अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के हैं। इनमें से 66 छक्के पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद टीम इंडिया की नजर वापसी पर होगी। पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद भारतीय टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लोअर ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी और दूसरे छोर से जसप्रीत बुमराह को कोई सहायता न मिल पाने ने टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाया। अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट से पहले गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी। हालांकि, पहले टेस्ट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने दोनों पारियों दो शतक लगाए थे। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल नौ छक्के लगाए थे। इसी के साथ वह टेस्ट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया।

पंत ने लीड्स में पहली पारी में 178 गेंद पर 12 चौके और छह छक्के की मदद से 134 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में पंत ने 140 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 118 रन बनाए। उनके नाम अब तक टेस्ट में कुल 82 छक्के हैं। इनमें से 66 छक्के पंत ने स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। वीरू ने टेस्ट में कुल 91 छक्के लगाए और इनमें से 60 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ आए थे। इसके बाद 57 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा तीसरे और 56 छक्कों के साथ एमएस धोनी चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने स्पिनर्स के खिलाफ 55 छक्के लगाए थे।

टेस्ट में ओवरऑल स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 86 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 79 छक्कों के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह उल हक हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज 75 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 71 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन 68 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नंबर आता है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ टेस्ट में 67 छक्के लगाए। पंत इस लिस्ट में कैलिस के बाद सातवें नंबर पर है।

टेस्ट में स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीस्पिनरों के
खिलाफ छक्के
बेन स्टोक्स86 छक्के
मिस्बाह-उल-हक79 छक्के
एंजेलो मैथ्यूज75 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट71 छक्के
केविन पीटरसन68 छक्के
जैक कैलिस67 छक्के
ऋषभ पंत66 छक्के

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी स्टोक्स के नाम है। उन्होंने कुल मिलाकर 133 छक्के लगाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे पर हैं। सिर्फ इन तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 98-98 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल संयुक्त रूप से चौथे और 97 छक्कों के साथ कैलिस पांचवें नंबर पर हैं। भारत के लिए सहवाग ने सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 88 छक्के लगाए। पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशछक्के
बेन स्टोक्सइंग्लैंड133
ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड107
एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया100
टिम साउदीन्यूजीलैंड98
क्रिस गेलवेस्टइंडीज98
जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका97
वीरेंद्र सहवागभारत91
एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका90
रोहित शर्माभारत88
ब्रायन लारावेस्टइंडीज88
क्रिस केयर्न्सन्यूजीलैंड87
विव रिचर्ड्सवेस्टइंडीज84
ऋषभ पंतभारत82
एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड82
मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया82
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *