बिहारवासियों को योजनाओं की सौगात देने आ रहे PM मोदी, लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे

बिहारवासियों को योजनाओं की सौगात देने आ रहे PM मोदी, लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे

पीएम नरेंद्र मोदी को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गयाजी से 13000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इधर, पीएम के कार्यक्रम को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। राजद सुप्रीमो ने तंज कसते हुए ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।

नित्यानंद राय बोले- लालू यादव की सरकार नरसंहार की सरकार थी
पीएम ने गया को गयाजी का नाम देकर यहां की संस्कृति को सम्मान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। आज हम जहां हैं हम उस समय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। जब हमलोग गया, औरंगाबाद, जहानाबाद आते थे तो चित्कार सुनाई देती थी। लालू यादव की सरकार नरसंहार की सरकार थी। अपने परिवार के लिए सत्ता का प्रयोग करने वाली लालू की पार्टी है। आज तेजस्वी उनके साथ घूम रहे हैं। जो 70 साल से वोट चोरी करते आ रहे हैं। 72 हजार वोट चोरी कर संविधान निर्माता को बाहर निकालने का काम किया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास और नौजवानों को नौकरी देने के लिए जो योजनाएं आती हैं। उसकी सबसे बड़ी हकमारी बांग्लादेश और रोहिंग्या कर रहे हैं। वे वोट तो करते ही हैं यहां के नौजवानों की नौकरी भी ले लेते हैं। तेजस्वी और राहुल जितना भी यात्रा कर लें अब बिहार के नौजवान रोहिंग्या और घूसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आइए संकल्प लेते हैं कि बिना बिजली का बिहार नहीं बनने देंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाकर बिहार को खुशहाल बनाएंगे।

लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासत जारी है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। अब लालू प्रसाद के इस बयान के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। वहीं राहुल गांधी ने बिहार की जनता से पूछा कि मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं कि जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं ना! उन्हें आपके वोट की ज़रूरत ही नहीं, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं। आज की स्थिति आपके सामने है।

बिहारवासियों को योजनाओं की सौगात देने आ रहे PM मोदी, लालू बोले- पिंडदान कराने आ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में बिहार वासियों को 13 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। इसमें दो बेहद खास योजनाओं शामिल हैं। पहला, देश का सबसे चौड़ा पहला छह लेन पुल शामिल है। यह पुल औटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच बना एक्सपैंशन केबल तकनीक से बना हुआ है। बेगूसराय जिला का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिमरिया धाम से शुरू होने वाला यह पुल पुराने दो लेन रेल सह सड़क पुल राजेंद्र सेतूु के समानांतर बनाया गया है। वहीं दूसरा, बुद्ध सर्किट से जुड़ स्थलों को जोड़ता हुए एक ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन वैशाली से शुरू होकर नालंदा, राजगीर, गयाजी होते हुए कोडरमा (झारखंड) तक जाएगी। बिहार और झारखंड में मौजूद बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों को यह ट्रेन एक साथ जोड़ेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *