पीएम मोदी आज काशी में, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का दिया तोहफा

पीएम मोदी आज काशी में, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का दिया तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह काशी दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दिग्गजों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम सेवापुरी के गांव बनौली जनसभा स्थल पहुंचे। यहां पीएम 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।  

दिव्यांगो को दिया जाएगा उपकरण: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि इस बार फिर से 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार अपनी काशी को देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आगमन काशी में हुआ है। यह परियोजनाएं शिक्षा के लिए भी है। दिव्यांगजन प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया शब्द है, एक संबोधन है। जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपकरण वितरण का कार्यक्रम आज हो रहा है। आज हमारा दिव्यांगजन भी इस बात को महसूस करता है। 

140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने पीएम को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान प्रेषित किया है। पीएम मोदी के लोक और विश्व कल्याण के लिए दूरदर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है। 140 करोड़ भारतवासियों को नया गाैरव मिला है।

ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता पर बोले सीएम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मनों का घर में घुसकर, ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम मोदी का आगमन काशी में हुआ है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत
सीएम योगी ने सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पीएम को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

जनसभा स्थल पर गूंज रहा हर- हर महादेव
पीएम मोदी के आगमन पर काशीवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज रहा है। 

565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
पीएम नरेंद्र मोदी 565.35 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी-भदोही मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण (269.10 करोड़ रुपये), 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में 300 व्यक्तियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण (2.54 करोड़ रुपये), वाराणसी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एवं डॉग केयर सेंटर का निर्माण (1.85 करोड़ रुपये), महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में 02 रेडिएशन मशीनों, रोबोटिक सर्जरी यूनिट और सीटी स्कैन मशीन की स्थापना (73.30 करोड़ रुपये), दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार और जल शोधन का कार्य (3.40 करोड़ रुपये) शामिल है।

अभेद होगी पीएम मोदी की सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा अभेद होगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री का सभास्थल, आसपास सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं हो और वीवीआईपी फ्लीट, कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग न करें। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शारीरिक रूप से सतर्क व मानसिक रूप से पूर्ण रूप से उपस्थित रहें।  

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *