अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, सिविल अस्पताल पहुंचे

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, सिविल अस्पताल पहुंचे

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणीनगर में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे।  जमीनी हालात का आकलन करने के बाद पीएम मोदी विमान दुर्घटना स्थल से रवाना हुए। 

एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों की यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं। भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 जारी किया गया है। एयर इंडिया के एक्स हैंडल और वेबसाइट पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *