आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री; 82,950 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री; 82,950 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आएंगे। यहां वे 77,400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। दाहोद में वे लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जारी बयान के मुताबिक, 26 मई को भुज में प्रधानमंत्री 53,414 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन बाद में वे दाहोद के खारोद में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। 

इसके अगले दिन प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जारी बयान में कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

दाहोद संयंत्र में होगा नौ हजार एचपी के इंजनों का निर्माण
दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। इन इंजनों को ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा।

भुज में शुरू होगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
भुज में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा की ट्रांसमिशन (प्रसारण) परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।




administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *