पुतिन की दो दिवसीय यात्रा समाप्त, भारत दौरे के बाद वापस मॉस्को के लिए रवाना

पुतिन की दो दिवसीय यात्रा समाप्त, भारत दौरे के बाद वापस मॉस्को के लिए रवाना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम के तहत रूसी राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। भोज कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो गए। 

मॉस्को के लिए रवाना हुए पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे के बाद शुक्रवार रात दिल्ली से मॉस्को रवाना हो गए। रवाना होने से पहले पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को साथ चलें, साथ बढ़ें की साझेदारी बताया और भविष्य में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद जताई। 

राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन से रवाना हुए, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में भव्य भोज का आयोजन किया था। 

रात्रिभोज में साथ-साथ बैठे पीएम मोदी और पुतिन

राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाषण दिया। रात्रिभोज की सामने आईं तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन रात्रिभोज में साथ-साथ बैठे दिखे।

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज

राष्ट्रपति भवन में रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए हैं।

राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से उनके सम्मान में आयोजित भोज में शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भाग लिया।

राष्ट्रपति भवन पहुंचे पुतिन, द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है। जिसमें राष्ट्रपति पुतिन शामिल होंगे और इसके बाद वे स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

भारत तकनीकी रूप से संप्रभु बन रहा है- पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति का पालन कर रहा है और साथ ही बहुत अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर रहा है। आज, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत आर्थिक नीति और मेक इन इंडिया कार्यक्रम जैसी ऐतिहासिक पहल की बदौलत भारत तकनीकी रूप से संप्रभु बन रहा है। भारत का आईटी और फार्मास्युटिकल क्षेत्र दुनिया में अग्रणी स्थान रखता है।’

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *