इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आयोजित ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शासन–प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजन के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श तथा ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण तथा दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



