राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख, जानें कब से संभालेंगे पद

राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख, जानें कब से संभालेंगे पद

केंद्र सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति का एलान किया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला सीडीएस नियुक्त किया है। वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।

भारत सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का एलान किया है। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जबकि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है।

30 मई को CDS का पद संभालेंगे राजा सुब्रमणि
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सीडीएस का पद संभालेंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। सीडीएस का पद भारत की तीनों सेनाओं; थल सेना, नौसेना और वायुसेना; के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए बनाया गया था। सीडीएस राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति से जुड़े अहम फैसलों में सरकार को सलाह देता है।

नए CDS के पास चार दशक लंबा सैन्य अनुभव
लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि करीब चार दशक लंबे सैन्य अनुभव वाले बेहद सम्मानित अधिकारी रहे हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम और वीएसएम जैसे कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। वह सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। उन्होंने पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर कई अहम सैन्य जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह सेना के उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी काम किया। सितंबर 2025 से वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने उनकी रणनीतिक समझ और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें देश का नया सीडीएस चुना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *