बॉक्स ऑफिस के थलाइवा: इतिहास रचती हैं रजनीकांत की फिल्में; ‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले जानें पुराना रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस के थलाइवा: इतिहास रचती हैं रजनीकांत की फिल्में; ‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले जानें पुराना रिकॉर्ड

 रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले जानिए थलाइवा की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। 

सुपरस्टार रजनीकांत ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। 75 वर्ष की उम्र में भी वे एक्टिव हैं। आज 15 अक्तूबर को अभिनेता की फिल्म ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस अवसर पर बात कर रहे हैं, रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की। 

कुली
रिलीज डेट: 14 अगस्त 2025

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 65.00 करोड़ कमाकर शुरुआत की थी। इसी साल अभिनेता को सिनेमा की दुनिया में 50 साल भी पूरे हुए। कमाई के मामले में इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, ‘कुली’ ने 285.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 518.00 करोड़ रुपये रहा। 

वेट्टैयन 
रिलीज डेट: 10 अक्तूबर 2024 

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 146.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 255.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

जेलर
रिलीज डेट: 10 अगस्त 2023

फिल्म जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत पुलिस के पूर्व अधिकारी के रूप में दिखे थे। दर्शकों को सुपरस्टार की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 604.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी। वहीं, भारत में इसने 348.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

अन्नात्थे 
रिलीज डेट: 4 नवंबर 2021

यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसने 106.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 172.00 करोड़ रुपये ग्रॉस रही थी। फिल्म को 140 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही।

दरबार
रिलीज डेट:  9 जनवरी 2020

यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारत में फिल्म ने 173.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 247.80  करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी।

पेट्टा
रिलीज डेट: 10 जनवरी 2019 

रजनीकांत की इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराव ने किया था। साल 2019 में आई इस फिल्म ने 134.60 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 232.92 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने में सफल रही थी। हालांकि, तमिलनाडु में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी थी।

2.0
रिलीज डेट: 10 जुलाई 2018

इस फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में नजर आए थे। साल 2018 में आई इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 407.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, इस वजह से इसे टिकट खिड़की पर औसत घोषित किया गया था। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *