आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला चेन्नई 207 पर ऑलआउट; भुवनेश्वर को तीन विकेट मिले

आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला चेन्नई 207 पर ऑलआउट; भुवनेश्वर को तीन विकेट मिले

आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला चेन्नई 207 पर ऑलआउट। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

आरसीबी ने जीता मुकाबला : आरसीबी ने 43 रनों से जीता मुकाबला चेन्नई 207 पर ऑलआउट

आरसीबी ने 43 रनों से सीएसके को हरा दिया। रविवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

11:02 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को आठवां झटका

जेमी ओवरटन 16 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए। अब अंशुल कंबोज का साथ देने नूर अहमद आए हैं। 

10:52 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को सातवां झटका

चेन्नई को सातवां झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने पाटीदार के हाथों प्रशांत वीर को कैच कराया। वह 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 15.1 ओवर के बाद सात विकेट पर 165 रन हैं।

10:45 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को छठा झटका

चेन्नई को छठा झटका अभिनंदन ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बना सके। अब प्रशांत वीर का साथ देने जेमी ओवरटन आए हैं।

10:15 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: पांचवां विकेट गिरा

चेन्नई को पांचवां झटका भी क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने कार्तिक शर्मा को अभिनंदन सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब शिवम दुबे का साथ देने प्रशांत वीर आए हैं।

10:07 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे सरफराज

सातवें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने सरफराज खान को अपना शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अब कार्तिक शर्मा का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।

RCB vs CSK Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और सरफराज खान ने 24 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। शुरुआती छह ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है।

09:52 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। वह इस मुकाबले में सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए। अब सरफराज का साथ देने कार्तिक आए हैं।

09:43 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: 10 पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई को दूसरा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने आयुष म्हात्रे को पवेलियन भेजा, जो सिर्फ एक रन बना पाए। अब सरफराज खान आए हैं।

09:37 PM, 05-Apr-2026

RCB vs CSK Live Score: चेन्नई की झटके से शुरुआत

चेन्नई की झटके से शुरुआत हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैकब डफी ने पडिक्कल के हाथों कैच कराया। अब संजू सैमसन का साथ देने आयुष म्हात्रे आए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *