SBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बढ़ी वैकेंसी, 1146 पदों पर होगी भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बढ़ी वैकेंसी, 1146 पदों पर होगी भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती के लिए वैकेंसी बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब बढ़ी हुई अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2025-26 के लिए वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी है। इसकी जानकरी बैंक ने एक आधिसूचना के माध्यम से दी है। अब इ वेल्थ मैनेजमेंट कैडर में कुल 1,146 पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्तया

वीपी वेल्थ (SRM)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। बैंकिंग, फाइनेंस या मार्केटिंग में MBA के साथ NISM/CFP/CFA जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही, प्रतिष्ठित बैंक, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी या AMC में कम से कम 6 वर्षों का सेल्स और मार्केटिंग अनुभव जरूरी है।

एवीपी वेल्थ (RM)
अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। फाइनेंस, बैंकिंग या मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और NISM/CFP/CFA प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, बैंक या वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर में 3–4 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव
इस पद के लिए ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार के पास मान्य दोपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, ताकि फील्ड से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाई जा सकें।

कितना लगेगा रिजिस्ट्रेशन फीस?

एसबीआई एससीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एक बार शुल्क जमा हो जाने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा।

अंकन योजना

एचपी एसईटी 2026 में प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवार को सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए भी अंक नहीं दिए जाएंगे। किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए उम्मीदवार को उपलब्ध विकल्पों में से सही विकल्प चुनना आवश्यक है।

यदि परीक्षा के दौरान कोई प्रश्न गलत पाया जाता है और उसे रद्द कर दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को 2 अंक (+2) दिए जाएंगे। ऐसा किसी मानवीय त्रुटि या तकनीकी कारण से हो सकता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *