शाहरुख ने दिखाया सुपर स्टारडम तो कियारा ने किया मदरहुड को सलाम; जानें सेलेब्स के आउटफिट डिटेल्स

शाहरुख ने दिखाया सुपर स्टारडम तो कियारा ने किया मदरहुड को सलाम; जानें सेलेब्स के आउटफिट डिटेल्स

दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो या फैशन समारोह मेट गाला का आयोजन हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मई के पहले सोमवार को मेट गाला का आयोजन किया गया। जो भारतीय समयानुसार आज यानी 6 मई को सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ सरीखे स्टार्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख ने जहां अपने स्टारडम से सबका ध्यान खींचा तो वहीं कियारा का टू बी मॉम लुक लोगों को पसंद आया और दिलजीत के महाराजा लुक ने लोगों का दिल ही जीत लिया। जानते हैं इन इंडियन स्टार्स के आउटफिट और लुक के बारे में।

शाहरुख के स्टारडम को दिखाता है उनका लुक
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला पर अपना शानदार डेब्यू किया। अपने इस बहुप्रतीक्षित डेब्यू के लिए किंग खान ने भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट को चुना। शाहरुख ने ब्लैक आउटफिट के साथ चमकदार गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं नजर आए। ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थीम के मुताबिक, शाहरुख ने कई गोल्डन नेकलेस के साथ एक स्टाइलिश ब्लैक कलर का सूट पहना था। दो सबसे प्रमुख नेकलेस में से एक में उनके शुरुआती अक्षर ‘SRK’ और दूसरे में ‘K’ अक्षर है। शाहरुख के आउटफिट के बारे में बताते हुए डिजाइनर सब्यसाची का कहना है कि ये आउटफिट वैश्विक मंच पर उनके स्टारडम को दिखाता है। एक्टर ने अपने बाएं हाथ में चार खूबसूरत अंगूठियां और एक शानदार घड़ी भी पहनी थी। उन्होंने इस क्लासी लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक चश्मा और एक स्टेटमेंट ब्रोच को भी अपने साथ जोड़ा। 

कियारा ने किया मदरहुड को सलाम
कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में अपना डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू के लिए कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को चुना। ब्रेवहार्ट्स नाम की उनकी ड्रेस फेमिनिटी, ट्रांसफॉर्मेशन और वंश को ट्रिब्यूट थी। स्कल्पचरल से तैयार इस इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन सोने की ब्रेस्टप्लेट थी। मदर हार्ट और बेबी हार्ट को दर्शाती एक चेन कियारा ने पहनी थी जो उनके बेबी बंप पर टच कर रही थी। जो उनकी प्रेगनेंसी और जल्द ही मां बनने की भावना को दर्शाती है।

महाराजा लुक में नजर आए दिलजीत
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस बार मेट गाला में अपना शानदार आगाज किया। अक्सर अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचने वाले दिलजीत के मेट गाला में महाराजा लुक ने भी सभी का दिल जीत लिया। दिलजीत ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। पंजाबी राजघराने की झलक दिखाते दिलजीत के आउटफिट में एक कुर्ता और एक लंबा अंगरखा और ड्रेप्ड बॉटम के साथ पगड़ी शामिल थी। भारी एसेसिरीज व ज्वेलरी और तलवार के साथ दिलजीत ने अपने महाराजा लुक को कम्पलीट किया। दिलजीत को देखते ही उनके फैंस बोले ‘ओये पंजाबी आ गए ओए’

प्रियंका ने दिखाई क्लासिक हॉलीवुड की झलक
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इस बार मेट गाला में एक टेलर्ड पोल्का डॉट सूट ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा। इसे बाल्मेन के ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा बनाया गया था। इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड की झलक देखने को मिली, जिसमें शार्प सिल्हूट और स्टाइल को दिखाया गया। प्रियंका की यह ड्रेस ब्लैक सार्टोरियल पहचान और ब्लैक डैंडी की ऐतिहासिक खोज पर आधारित थी। प्रियंका की ड्रेस को को शानदार इतालवी घराने बव्लगारी की शानदार ज्वेलरी से सजाया गया था।

ईशा अंबानी ने भी बिखेरा अपना जलवा
रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मेट गाला में पहुंचीं। वह डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में कारपेट पर उतरीं। व्हाइट जियोमेट्रिक कोर्सेट, काले रंग की पैंट और सफेद केप पहने ईशा ने मेट गाला में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी ड्रेस ब्लैक डैंडी स्टाइल से प्रेरित थी। अपने डिजाइन को कीमती स्टोन्स और पारंपरिक मोती के काम से और अधिक आकर्षक बनाया। ग्लैमर के लिए ईशा ने ओसदार मेकअप चुना और अपने बालों को लंबी चोटी में बांधा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *