दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीता दूसरा वनडे, मार्करम-ब्रिट्जके और ब्रेविस चमके

दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीता दूसरा वनडे, मार्करम-ब्रिट्जके और ब्रेविस चमके

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

09:49 PM, 03-Dec-2025

IND vs SA Live Score: जॉर्जी रिटायर्ड होकर पवेलियन लौटे

टोनी डी जॉर्जी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। वह लंगड़ाते हुए नजर आए। उनकी जगह केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

09:35 PM, 03-Dec-2025

IND vs SA Live Score: छठा झटका

भारत को छठा झटका मार्को यानसेन के रूप में अर्शदीप सिंह ने दिया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब जॉर्जी का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।

09:30 PM, 03-Dec-2025

IND vs SA Live Score: भारत को पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई। उन्होंने मैथ्यू ब्रिट्जके को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब टोनी डी जॉर्जी का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं।

09:10 PM, 03-Dec-2025

IND vs SA Live Score: भारत को चौथी सफलता

कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है। ब्रेविस ने 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। ब्रेविस का विकेट कुलदीप यादव ने झटका जो 34 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

08:59 PM, 03-Dec-2025

IND vs SA Live Score: ब्रिट्जके का अर्धशतक

ब्रिट्जके ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और चौथे विकेट के लिए ब्रेविस के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

India vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 210 के पार

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 210 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रिट्जके क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:05 PM, 03-Dec-2025

India vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

हर्षित राणा ने एडेन मार्करम को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। मार्करम शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगा चुके थे, लेकिन 98 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हो गए। 

07:48 PM, 03-Dec-2025

India vs South Africa Live Score: मार्करम का शतक

एडेन मार्करम ने 88 गेंदों पर शतक लगा दिया है। मार्करम शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 27 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 177 रन बनाए हैं। टीम को अब जीत के लिए 182 रन बनाने हैं। मार्करम का ओपनर के तौर पर यह पहला शतक है।

07:45 PM, 03-Dec-2025

India vs South Africa Live Score: मार्करम शतक के करीब

एडेन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी जारी है और वह शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 170 के पार चला गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *