T20 World Cup Super-8 Schedule: नौ दिन में 12 मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम; सुपर-8 में चार टीमें होंगी बाहर

T20 World Cup Super-8 Schedule: नौ दिन में 12 मैच, यहां देखें पूरा कार्यक्रम; सुपर-8 में चार टीमें होंगी बाहर

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान शामिल हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

टी20 विश्वकप का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्रुप स्टेज खत्म होने को है और अगले राउंड यानी सुपर आठ राउंड के लिए आठ टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आईसीसी द्वारा प्री सीडिंग की ज्यादातर टीमें सुपर आठ में है। बस एक ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे को सुपर आठ में एंट्री मिली है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर इतिहास रचा। जिन आठ टीमों ने सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई किया है। उनमें भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल है।

आईसीसी द्वारा तय प्री-सीडिंग के मुताबिक, सुपर-आठ राउंड में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे एक ग्रुप में होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में होंगे। सुपर-आठ राउंड में ये आठ टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 

सुपर-8 ग्रुप्स

ग्रुप 1ग्रुप 2
जिम्बाब्वेन्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंड
वेस्टइंडीजश्रीलंका
भारतपाकिस्तान

21 से होगी सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत
अभी ग्रुप राउंड के दो चार मैच बचे हैं। 19 फरवरी को वेस्टइंडीज-इटली, श्रीलंका-जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान-कनाडा का मैच है, जबकि 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया-ओमान आमने-सामने होंगे। सुपर आठ राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी और इसके मुकाबले एक मार्च तक खेले जाएंगे। नौ दिन में कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेला जाएंगे। सुपर आठ राउंड में अधिकतर तारीख को दिन में एक मुकाबला है। 21, 23, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को एक-एक मुकाबला है, जबकि, 22, 26 और एक मार्च को डबर हेडर है।

सुपर आठ में जिन तारीखों को एक मुकाबला है, वह मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होंगे और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। वहीं, जिस दिन डबल हेडर है, उस दिन पहला मुकाबला दोपहर तीन बजे से और दूसरा मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। दोपहर तीन बजे वाले मुकाबले में टॉस दोपहर ढाई बजे होगा।

इन सात शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
कुल 12 मुकाबले अलग-अलग शहरों में होंगे। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। सुपर आठ के मुकाबले भारत और श्रीलंका के विभिन्न शहरों में खेले जाएंगे। श्रीलंका के दो शहरों कोलंबो, पल्लेकेले, जबकि भारत के पांच शहरों अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता को सुपर आठ राउंड के मैचों के लिए चुना गया है।

सुपर-आठ का समीकरण
सुपर-आठ में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से भिड़ेगी, यानी एक टीम कुल तीन मैच खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। नेट रन रेट (NRR) अहम भूमिका निभा सकता है। भारत को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी, जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। वहीं ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को रखा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि बाकी चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *