इंडिया गठबंधन की पटना में तीसरी बैठक हुई। मुख्य फोकस गठबंधन के दलों के बीच प्रखंड स्तर तक समन्वय बनाना है। कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस पर तस्वीर साफ आज के बैठक के बाद भी नहीं हो पाई। सभी नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सड़क पर उतरेंगे
इधर, बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे। यह शुरुआत है। अलग-अलग मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन में पीड़ित जनता के साथ खड़े रहने का काम रहेगी। 20 मई को संगठित और असंगठित क्षेत्र के देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के सभी लोग पूरे दमखम के साथ उनके समर्थन में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सड़क पर उतरेंगे।
243 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगी
कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि 243 सीटों पर इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगी। हर सीटों पर इंडिया गठबंधन के नेता मेहनत करेंगे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि हमलोगों को यानी इंडिया गठबंधन को सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ना है। हमलोग सब एक साथ हैं। हमारे गठबंधन में नेतृत्व को लेकर कोई असमंजस नहीं है। बिहार की जनता को पता है, कौन नेता होंगे।