तेलंगाना के सूर्यापेट में बस-ट्रक की भिड़ंत: हादसे में छह मौतें, कई लोग घायल; बस में 43 यात्री थे सवार

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस-ट्रक की भिड़ंत: हादसे में छह मौतें, कई लोग घायल; बस में 43 यात्री थे सवार

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे की खबर है। निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5.20 बजे हुआ। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। 

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक बस, हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जाहिर किया है। तेलंगाना सीएमओ ने एक बयान जारी कर कहा कि एक प्राइवेट बस कोडाड मंडल के द्वारकुंटा में एक कंटेनर से टकरा गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मिले। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *