यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा की अदाकारी वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इसे देखने तड़के सिनेमाघरों में पहुंचे। इसके साथ उन्होंने जश्न भी मनाया है।
यश के फैंस काफी दिनों से उनकी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। आज दर्शकों का इंतजार पूरा हुआ। आज फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। आज सुबह ही सिनेमाघरों में यश के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस ढोल तमाशे के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे और फिल्म की रिलीज को एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया।
सिनेमाघरों के बाहर लगी लाइन
कर्नाटक के एक सिनेमाघर के बाहर फिल्म देखने वाले दर्शकों की लंबी लाइन देखी गई। लाइन में लगे फैंस सिनेमाघर के अंदर जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सिनेमाघर के बाहर यश की बड़ी तस्वीर भी नजर आई।
सिनेमाघर के बाहर जश्न
एक सिनेमाघर के बाहर दर्शकों की भीड़ देखी गई। दर्शक झूमते नाचते और झंडा लहराते नजर आए। जहां बहुत सारे फैंस म्यूजिक पर झूम रहे थे, वहीं कुछ फैंस ने अपने दोस्तों को कंधे पर उठाया हुआ था और जश्न मना रहे थे। सिनेमाघर के बाहर एक स्टेज बनाया गया था, जहां कुछ फैंस डांस कर रहे थे।
यश के फैंस उत्साहित
इस बीच यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि यश एक मॉल में पहुंचे हैं। फैंस उनको देखकर उत्साहित हैं। यश की एक झलक पाने के लिए फैंस मॉल की छत पर जमा हैं।
दर्शकों ने जताई निराशा
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल हुए, जिनमें दर्शकों ने फिल्म को लेकर निराशा जताई है। एक वीडियो में पैपराजी ने फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले दर्शक से फिल्म को लेकर राय पूछी, तो उसने ऐसी प्रतिक्रिया दी मानो उसे फिल्म अच्छी नहीं लगी।



