U19 World Cup: पाकिस्तान से मैच के पहले सचिन ने भारतीय अंडर-19 टीम से की बातचीत, BCCI ने साझा की तस्वीरें

U19 World Cup: पाकिस्तान से मैच के पहले सचिन ने भारतीय अंडर-19 टीम से की बातचीत, BCCI ने साझा की तस्वीरें

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच रविवार को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले ही सचिन तेंदुलकर वर्चुअली टीम के सदस्यों के साथ बातचीत की है।

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों से पाकिस्तान के खिलाफ अहम सुपर सिक्स मुकाबले से पहले वर्चुअल बातचीत की। इंग्लैंड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसके बाद रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला और भी महत्वपूर्ण हो गया है। सुपर सिक्स ग्रुप बी से नॉकआउट चरण में सिर्फ एक ही टीम जगह बना पाएगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर वर्चुअल मुलाकात की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, यह अनुभव बेहद महत्वपूर्ण रहा जिसमें अगली पीढ़ी को लगातार बदलते खेल में सफलता और लंबे करियर के लिए अहम जानकारियां और दृष्टिकोण मिला। महज तकनीकी कौशल और फिट रहने तक सीमित नहीं थी बल्कि इसमें एकाग्रता बनाए रखने, अनुशासन, विनम्रता और सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

अजेय चल रही है भारतीय टीम
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय अंडर-19 टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। उसने अब तक अमेरिका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को हराया है। भारत को अगर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करनी है तो उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराना होगा। 

सचिन के नाम सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के नाम 1992 से 2011 के बीच सबसे अधिक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इनमें 45 मैच में 2,278 रन बनाकर सर्वाधिक कुल रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह छह विश्व कप टूर्नामेंट खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2011 का विश्व कप जीतकर अपने शानदार करियर का समापन किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *