UP में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, ट्रैक पर पेशाब कर रहे थे; गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

UP में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, ट्रैक पर पेशाब कर रहे थे; गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत : रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। यात्रियों एवं आमजन से अपील है कि ट्रेन के रुकने की स्थिति में अनावश्यक रूप से ट्रेन से न उतरें और रेलवे ट्रैक पर जाने से बचें।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र स्थित पचदेवरा गांव के पास बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कालका मेल से उतरकर पटरी पर खड़े पांच यात्री पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यात्री गिरा तो लोगों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, कालका मेल में एक यात्री के गिरने के बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्री नीचे उतर गए और पटरी किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी और पांच लोगों को रौंद दिया।

ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत : शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी

हादसे में फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र गिरिराज की मौत हो गई। वह कोलकाता में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी सफर कर रहा था। मृतकों में मिर्जापुर निवासी सुनील की भी पहचान हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मौके पर पुलिस टीम
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक कालका मेल से यात्रा कर रहे थे और ट्रेन रुकने के बाद नीचे उतर गए थे। शुरुआती जांच में लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *