UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली 450 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन, 17 जुलाई अंतिम तिथि

UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली 450 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन, 17 जुलाई अंतिम तिथि

संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 54 प्रकार के कुल 450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 54 अलग-अलग पदों पर कुल 450 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में ड्रग इंस्पेक्टर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पद शामिल हैं। सबसे अधिक 186 रिक्तियां ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए निकाली गई हैं।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026
एडमिट कार्डबाद में घोषित होगा
परीक्षाबाद में घोषित होगी
परिणामबाद में घोषित होगा

किन पदों पर कितनी भर्ती?

पदविभाग/मंत्रालयरिक्तियां
ड्रग इंस्पेक्टरस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (CDSCO)186
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूरोलॉजी)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय21
कंपनी प्रॉसिक्यूटरकॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय18
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (बाल रोग)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय14
लीगल ऑफिसरनागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA)12
एरोनॉटिकल ऑफिसरनागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA)11
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय11
सब-रीजनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिसरश्रम एवं रोजगार मंत्रालय11
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)लद्दाख प्रशासन11
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय9
अन्य 44 पदविभिन्न मंत्रालय एवं विभाग146
कुल54 पद450

कौन कर सकता है आवेदन?

सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ प्रमुख पदों की योग्यता इस प्रकार है।

पदयोग्यता
ड्रग इंस्पेक्टरफार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन में डिग्री
कंपनी प्रॉसिक्यूटरएलएलबी (कानून की डिग्री)
लीगल ऑफिसरएलएलबी
एरोनॉटिकल ऑफिसरएरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक
स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसरएमबीबीएस के साथ संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी

आयु सीमा

पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पदअधिकतम आयु
संयुक्त निदेशक40 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर35 वर्ष
एरोनॉटिकल ऑफिसर35 वर्ष
लीगल ऑफिसर35 वर्ष
कंपनी प्रॉसिक्यूटर35 वर्ष


आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग छूट का प्रावधान है।

चयन प्रक्रिया

पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आयोग के अनुसार चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • भर्ती परीक्षा या संयुक्त भर्ती परीक्षा (जहां लागू हो)
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू)

कुछ पदों पर केवल इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जा सकता है, जबकि कुछ पदों के लिए भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होंगे।

कितना वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।

वेतन स्तरप्रमुख पद
लेवल-11संयुक्त निदेशक
लेवल-11 + एनपीएस्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर
लेवल-10 + एनपीएमेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर
लेवल-10एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर आदि
लेवल-7कंपनी प्रॉसिक्यूटर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर आदि

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलाव, महिलाओ समेत अन्य सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले UPSC के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। 
  • इसके बाद लॉगिन कर विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत संबंधित पद का चयन करें। 
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। 
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 
  • यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें। 
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा कर उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *