आरसीबी की WPL में ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का भावुक संदेश, कहा- आप लोग इस ट्रॉफी के हकदार

आरसीबी की WPL में ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का भावुक संदेश, कहा- आप लोग इस ट्रॉफी के हकदार

आरसीबी की जीत पर विराट कोहली ने खुशी जताते हुए टीम, कप्तान स्मृति मंधाना और प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि आपने इस जीत से हर प्रशंसक को गौरवान्वित किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत के बाद पुरुष टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया। कोहली ने इस जीत को पूरी टीम, प्रबंधन और खासतौर पर आरसीबी के जज्बाती प्रशंसकों को समर्पित किया।

कोहली ने दी टीम को बधाई
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि आरसीबी एक बार फिर चैंपियन बनी है और टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिस पर हर प्रशंसक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना की तारीफ करते हुए महिला टीम, सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट को इस शानदार और यादगार जीत के लिए बधाई दी।

‘आप इस जीत के हकदार’
कोहली ने अपने संदेश में कहा कि टीम ने इस जीत को पूरी तरह डिजर्व किया है और खिलाड़ियों को इस पल का भरपूर आनंद लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरसीबी के फैन्स के प्यार और समर्थन को भी खास तौर पर सराहा। विराट का यह संदेश न सिर्फ टीम का हौसला बढ़ाने वाला रहा, बल्कि आरसीबी फैन्स के लिए भी भावुक कर देने वाला पल बन गया। 

दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान बनीं मंधाना
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खिताब जीता था। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *