Fruits That Contain Vitamin E: विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

Fruits That Contain Vitamin E: विटामिन ई की कमी को पूरा करते हैं ये फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

Fruits That Contain Vitamin E: अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी है तो कुछ फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। विटामिन ई की कमी से त्वचा, बाल और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। 

अच्छी खबर यह है कि कुछ फलों में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके लिए आपको किसी तरह के सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन फलों को अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवां रहे, बाल मजबूत हों और इम्यूनिटी भी बढ़े, तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।

Fruits That Contain Vitamin E:

कीवी 

  • इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी है और विटामिन सी भी देता है। 
  • इसे आप सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।

आम 

  •  विटामिन ई की मध्यम मात्रा होती है। 
  • त्वचा की चमक बढ़ाने, बाल मजबूत करने और पाचन में मदद करता है। 
  • इसे भी सीधे खाएं या शेक बनाएं।

एवोकाडो 

  • विटामिन ई की मात्रा इसमें अधिक है। 
  • हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है, त्वचा की नमी बनाए रखता है।
  • ये वजन संतुलित करने में सहायक है। 
  • इसे सैंडविच, सलाद या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है।

अनार 

  • विटामिन ई की मात्रा इसमें मध्यम होती है। 
  • ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • ये त्वचा और बालों की सेहत सुधारता है। 
  • इसे जूस के रूप पिएं में या दाने निकालकर खाएं।

पपीता 

  • इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में है। 
  • ये पाचन में मदद करता है, त्वचा सुंदर बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। 
  • इसे भी आप कट करके सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *